Palamu News: सत्र 2026-30 के लिए स्नातक में नामांकन शुरू
पलामू, जुलाई 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन प्रारंभ हो गया है। नामांकन के लिए चयनित छात्राओं की सूची जारी कर दी गई है। प्राचार्य डॉ मोहिनी गुप्ता ने बताया कि नामांकन के लिए चयनित छात्राएं जल्द नामांकन करा लें, जो छात्राएं किसी कारणवश नामांकन रजिस्ट्रेशन फार्म नहीं भर पाई थी, वह भी नामांकन के लिए फार्म भर सकतीं हैं। नामांकन रजिस्ट्रेशन फार्म भरने के लिए 30 जुलाई तक चांसलर पोर्टल खुला है। जो किसी एक विषय में फॉर्म भरा था और उसमें नामांकन नहीं हो पाया है तो वे दोबारा दूसरे विषय लेकर नामांकन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकती हैं और नामांकन करा सकती हैं। यह भी पढ़ें- चयनित छात्रों को नामांकन कराने का निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.