Palamu News: सतबहिनी में पुलिस जवान के घर भीषण डकैती, 10 लाख के जेवर ले उड़े अपराधी
पलामू, अक्टूबर 10 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के सतबहिनी गांव में शनिवार को तड़के करीब डेढ़ बजे हथियारबंद अपराधियों ने पुलिस जवान विशाल शर्मा के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। करीब आठ से दस नकाबपोश अपराधियों ने घर का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और परिवार के सदस्यों को अपने कब्जे में लेकर लूटपाट की। अपराधी घर से करीब आठ से दस लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। गिरोह में एक महिला अपराधी के भी शामिल होने की सूचना है। ऊंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कौन-कौन शामिल थे और अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.