Palamu News: सतबरवा विद्युत उपकेंद्र में बिजली रहेगी बाधित
पलामू, अक्टूबर 1 -- Palamu News: सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा विद्युत सबस्टेशन में 33 केवीए का ब्रेकर लगाने को लेकर शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दामोदर कुमार रंजन ने बताया कि सबस्टेशन में आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाना है। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली बाधित रहने से पहले जरूरी विद्युत संबंधी कार्य निपटा लेने की अपील की है। लाइनमैन मानकी राज और ऑपरेटर मुकेश कुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र से चार फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति होती है। इनमें सतबरवा और तुंबागड़ा के अलावा सदर प्रखंड के पोलपोल तथा लेस्लीगंज थाना क्षेत्र का डबरा फीडर शामिल है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: तीन दिनों तक पतरातू फीडर का बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगा तकनीकी कार्य से इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.