पलामू, जुलाई 11 -- Palamu News: सतबरवा। बिजली करंट लगने से सतबरवा थाना क्षेत्र के कमारु गांव में शनिवार को 50 वर्षीय बच्चन राम की मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ग्रामीणों के अनुसार वचन राम घर के पास खराब पड़े लाइट को ठीक करने के लिए पानी टंकी पर चढ़कर कर बिजली ठीक कर रहे थे। इसी दौरान बुजुर्ग को करंट लग गया। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हे तुंबागडा़ के नवजीवन अस्पताल में पहुंचाया गया जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चतरा के सांसद के सतबरवा प्रतिनिधि अनुज चंद्रवंशी के वे रिश्तेदार हैं। बच्चन राम, पांच पुत्री और एक पुत्र के पिता थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...