Palamu News: सतबरवा में एनएच निर्माण के लिए मकानों को बुलडोजर से हटाया गया
पलामू, नवम्बर 2 -- Palamu News: सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू के सतबरवा अंचल अंतर्गत जीएलडीसी फ्यूल पंप के पास सोमवार को एनएच निर्माण के लिए प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। इस दौरान महेंद्र प्रसाद और राजेश प्रसाद के रिहायशी मकानों तथा बबलू लाइन होटल की खाली जमीन का घेरावा हटाया गया। दूसरी ओर पोंची में जमीन और पानी की बोरिंग का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज मेहता परिवार के रैयतों ने निर्माण कार्य करा रही कंपनी बीवीईपीएल को काम करने से रोकने का प्रयास किया। सीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, एनएचएआई प्रबंधक, सीआई राजेश यादव, परविंद उरांव, विकास मिंज, राशि के आसीन कुमार शर्मा, बीवीईपीएल के प्रोजेक्ट हेड, लाइजनिंग ऑफिसर धीरज मिश्रा आदि ने निर्माण के लिए भवन आदि को हटवाया। सीओ ने कहा कि उच्च प्रशासनिक आदेश से कार्रवाई की गई।
मुआवजे को लेकर उठे सवाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.