पलामू, जुलाई 24 -- Palamu News: सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड मुख्यालय कस्बे में शुक्रवार को एनएच-39 के किनारे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया। इस दौरान पुराने थाना भवन से लेकर मेलाटांड़, अंसार मोहल्ला, क्रांति चौक और पुराने बस स्टैंड तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन का उपयोग की। पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क की जमीन पर लगाए गए खूंटे, खंभे, तिरपाल और अन्य अस्थायी निर्माण हटाए गए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार खुद ही अपनी कर्कट शीट, खूंटा, खंभा, तिरपाल और अन्य सामान समेटते नजर आए। अंचल अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि कुछ दुकानदार खूंटा और खंभा गाड़कर तिरपाल के सहारे अस्थायी दुकान लगाते हैं और बाद में उसे स्थायी दुकान का रूप देने का प्रयास करते हैं...