पलामू, अक्टूबर 9 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर थाना के रेहला-बिश्रामपुर मुख्य पथ पर बरवाडीह टोला के पास शुक्रवार की दोपहर में हुए सड़क हादसे में बुलेट सवार 32 वर्षीय मनीष पांडेय उर्फ बिट्टू पांडेय की मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार विवेक पांडेय उर्फ सूरज पांडेय घायल हो गए। दोनों पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदरमा मोहल्ले के निवासी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिट्टू पांडेय और सूरज पांडेय बुलेट मोटरसाइकिल से विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय से अपने मोहल्ला गोदरमा लौट रहे थे। इसी दौरान बरवाडीह टोला के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बिट्टू के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि सूरज भी घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Gaya News: सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत, दोस्त गंभीर दुर्घटना कि...