पलामू, नवम्बर 3 -- Palamu News: विश्रामपुर। गढ़वा जिले के डुमरो गांव के समीप एनएच-39 पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में मेराल थाना में पदस्थापित एएसआई राजेंद्र बैठा की मौत हो गई। वह विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बघमनवा पंचायत के निवासी थे। घटना के बाद उनके पैतृक गांव में मातम पसरा है। एएसआई राजेंद्र बैठा विभागीय कार्य से गढ़वा आए थे। इसी दौरान बाइक से जाते समय डुमरो गांव के समीप फोरलेन पर विपरीत दिशा से गलत लेन में आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद...