Palamu News: सड़क युवक की सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो अन्य घायल, विरोध में रोड जाम
पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर/नीलांबर-पीतांबरपुर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले में लगातार प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। रविवार को सुबह करीब नौ बजे मेदिनीनगर-पांकी स्टेट हाइवे पर लेस्लीगंज थाना के बसौरा गांव स्थित शहीद रूपेश सिंह द्वार के समीप सड़क दुर्घटना में संजीव उर्फ गोलू सिंह की मौत हो गई। हादसे में राकेश सिंह और कुश सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज लेस्लीगंज अस्पताल में चल रहा है। गोलू सिंह पूजा के लिए कपड़ा लाने बाजार जा रहा थे। थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने रोड जाम भी कर दिया था परंतु उन्हे समझा-बुझाकर जाम हटाया गया। परिजन व ग्रामीणों की मांग थी कि घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.