Palamu News: सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत
पलामू, अगस्त 25 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के समीप सोमवार की देर शाम में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय जयराम पासवान की मौत हो गई। मृतक हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के निवासी थे। पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि जयराम पासवान बाइक से हुसैनाबाद बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बरडीहा गांव के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की कार्यवाही ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.