पलामू, जुलाई 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव में शुक्रवार की रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कमल केडिया गांव निवासी 28 वर्षीय अमीत प्रकाश यादव के रूप में की गई है। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी की पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी के पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार के समक्ष मृतक के रिश्तेदार राधेश्याम यादव ने बताया कि अमित प्रकाश ग्रुप लोन सैंक्शन एवं वसूली का काम करता था। शुक्रवार को दिन में वह गढ़वा गया था लौटने के क्रम में करीब 8 बजे रात में चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव में विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन उसे धक्का मारते हुए भाग निकला। यह भी पढ़ें- Jaunpur ...