पलामू, अगस्त 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव में बुधवार के शाम में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है उसका इलाज मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में चल रहा है। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के जयनगरा गांव निवासी 45 वर्षीय नेपाल उरांव के रूप में की गई है। जबकि जख्मी होने वालों में चैनपुर थाना क्षेत्र के जयनगरा गांव निवासी धर्मेंद्र उरांव के रूप में की गई है। घटना के सूचना पाते ही मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक की पहचान एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के भाई मिथलेश उरांव के अनुसार बुधवार के शाम में एक बा...