Palamu News: सड़क किनारे खड़े खराब और भारी वाहनों से बढ़ रहे हैं हादसे
पलामू, सितम्बर 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू में एनएच और एसएच पर सड़क किनारे खड़े खराब और भारी वाहनों से हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। मेदिनीनगर सिटी व आसपास भी मुख्य सड़कों के किनारे अक्सर गाड़ियां पार्क दिखाई देती हैं। खराब वाहन को सड़क से हटाने के बजाय कई बार मुख्य मार्ग पर ही खड़ा कर दिया जाता है। रात में इन वाहनों की पार्किंग या हैजार्ड लाइट नहीं जलने से पीछे से आने वाले चालकों को समय पर वाहन दिखाई नहीं देता। कई मामलों में खड़े वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत भी नहीं लगाए जाते हैं। नो-एंट्री के दौरान भी मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की कतार लग जाती है। चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर आराम करते हैं। इससे सड़क का हिस्सा घिर जाता है और दूसरे वाहनों के आवागमन के लिए जगह कम हो जाती है। रात के समय तेज रफ्तार से आने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.