Palamu News: सगुना नदी से बुजुर्ग महिला का शव बरामद
पलामू, सितम्बर 19 -- Palamu News: विश्रामपुर। ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के सगुना नदी से शनिवार की सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान पांडेयपुर गांव के बांधपर टोला निवासी स्व. रामगुलाब राम की 75 वर्षीय पत्नी दौलतिया देवी के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दौलतिया देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। महिला नदी तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नदी में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.