Palamu News: संदिग्ध स्थिति में युवक को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस
पलामू, अगस्त 18 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के झरिवा गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक के पैर में गोली लगने का मामला सामने आया है। गोली लगने के बाद परिजनों ने युवक को इलाज के लिए मेदिनीनगर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना के बाद चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक का फर्द बयान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। चैनपुर के थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि सोमवार की रात युवक को गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने घायल युवक और उसके परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन युवक की ओर से घटना के कारणों और गोली चलने की स्थिति के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.