Palamu News: संदिग्ध स्थिति में युवक का शव बरामद
पलामू, जुलाई 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के खुराकला गांव में गुरुवार के सुबह में 25 वर्षीय राजीव रंजन चंद्रवंशी का शव घर से संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया है। चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि मृतक के पत्नी के अनुसार पैसे की लेनदेन में हुए पीटाई से अंदरूनी चोट के कारण उसकी मौत हुई है। पर कुछ लोगों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन आने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.