Palamu News: संत मरियम स्कूल की आलीमा को मिली सफलता
पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर। झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च-2026 की राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में संत मरियम स्कूल की छात्रा आलीमा अंजूम ने अपनी जगह बनाई है। उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद प्रमंडल स्तर पर भी प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 31 अक्तूबर को रांची में किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रमंडलों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में आलीमा अंजूम पलामू का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि की जानकारी संगीत प्रशिक्षक श्याम किशोर पांडेय ने दी। यह भी पढ़ें- Gridih News: झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च में संजना का जिला स्तर पर चयन जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.