Palamu News: श्री कृष्ण झूला पूजा महोत्सव का आयोजन
पलामू, अगस्त 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर। श्री कृष्ण झूला पूजा महोत्सव का आयोजन शिव शांति संघ के तत्वावधान में मेदिनीनगर सिटी के सिंचाई विभाग के पास स्थित बारालोटा मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। सावन पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित महोत्सव में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी शैलेश कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, समाजसेवी ब्रजेश कुमार तिवारी उर्फ बबलू मुखिया, पलामू कांग्रेस जिला सचिव शंकर तिवारी एवं संघ अध्यक्ष टुनटुन तिवारी सहित अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित कर किया। पप्पू पांडेय ने कहा कि श्री कृष्ण झूला पूजा जैसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देते हैं। यह भी पढ़ें- Biharshar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.