Palamu News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं में उत्साह
पलामू, सितम्बर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र सहित पलामू जिले के ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जन्माष्टमी को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन के साथ आकर्षक सजावट की जा रही है। बाजारों में भी कान्हा की रंग-बिरंगी मूर्तियों, झूले, वंदनवार, फूल-मालाओं और अन्य सजावटी सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस वर्ष मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के विष्णु मंदिर, रेड़मा ठाकुरबाड़ी, रामजानकी मंदिर, गीता भवन, हनुमान मंदिर, आबाजगंज के शिव मंदिर, चैनपुर के हनुमान मंदिर, मुख्य बाजार के हनुमान मंदिर, काली मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Etah News: एक बरस पूरा हुआ इंतजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.