Palamu News: श्रद्धा व आस्था के साथ महिलाओं ने मनाया हरतालिका तीज
पलामू, सितम्बर 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर से लेकर गांव तक सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को हरतालिका तीज व्रत श्रद्धा, आस्था और विश्वास के साथ मनाया। पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी वैवाहिक जीवन, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा। सुबह से ही घरों और विभिन्न पूजा स्थलों पर तीज व्रत को लेकर उत्साह का माहौल रहा। सुहागिन महिलाओं ने स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और पूजा की तैयारी की। परंपरा के अनुसार मेदिनीनगर सिटी में केले के पत्तों से मंडप तैयार कर मिट्टी से भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद फूल, माला, चंदन, फल सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पेंडुकिया, अनरसा, लडडू, केला, सेब, खीरा आदि का भोग अर्पण किया गया। पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.