पलामू, नवम्बर 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में सोमवार को मसीही विश्वासियों ने मृत आत्माओं की स्मृति में श्रद्धा और विश्वास के साथ कब्र पर्व मनाया। मसीही विश्वासियों ने अपने दिवंगत पूर्वजों, प्रियजनों और परिजनों को याद किया तथा उनकी आत्मा की शांति और सद्गति के लिए परमेश्वर से प्रार्थना की। पर्व को लेकर मसीही समुदाय में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। मेदिनीनगर नगरनिगम व उपनगरीय क्षेत्र के चियांकी, आबादगंज और शाहपुर के बिरसा नगर स्थित कब्रिस्तानों में मसीही विश्वासियों ने अपने दिवंगत परिजनों की कब्रों की साफ-सफाई की। इसके बाद कब्रों पर फूल चढ़ाए और मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने प्रेम, श्रद्धा और विश्वास के साथ अपने पूर्वजों और बिछड़े हुए प्रियजनों को याद किया। यह भी पढ़ें- Simdega News: कैथोलिक मता...