Palamu News: श्मशान घाट के रास्ते को लेकर विवाद, पुराने स्थल पर हुआ अंतिम संस्कार
पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव के केवाल टोला में शनिवार को तहले नदी स्थित श्मशान घाट जाने के रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इसके कारण 72 वर्षीय द्वारिक राम चंद्रवंशी का अंतिम संस्कार निर्धारित श्मशान घाट के बजाय पुराने स्थल पर करना पड़ा। बाद में ग्रामीणों ने आपसी बातचीत से मामले का समाधान किया। पंचायत के पूर्व मुखिया साधु चौधरी ने बताया कि शव के साथ लकड़ी लेकर कुछ लोग श्मशान घाट पहुंच चुके थे, जबकि अन्य लोग वाहन से पहुंचे थे। चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि विवाद की सूचना मिली थी। बाद में ग्रामीणों ने आपसी स्तर पर मामला सुलझा लिया, इसलिए पुलिस को हस्तक्षेप नहीं करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि पहले गांव में किसी की मौत होने पर तहले नदी में शिव मंदिर के सामने अंतिम संस्कार किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.