पलामू, सितम्बर 21 -- Palamu News: हुसैनाबाद। नगर क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगर पंचायत ने सोमवार को कार्रवाई की। नगर पंचायत हुसैनाबाद की टीम ने वार्ड संख्या-14 स्थित शिव शंकर लॉज एवं रेस्टोरेंट को झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत सील कर दिया। नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, शिव शंकर लॉज एवं रेस्टोरेंट का होल्डिंग टैक्स पंजीकरण नहीं कराया गया था। इसके अलावा प्रतिष्ठान के पास स्वीकृत भवन नक्शा भी उपलब्ध नहीं था। लॉज एवं रेस्टोरेंट के संचालन के लिए आवश्यक अनुज्ञप्ति नहीं लिए जाने की बात भी सामने आई। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि इन अनियमितताओं को लेकर प्रतिष्ठान संचालक को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन नोटिस के बावजूद नियमों के अनुपालन की दिशा में कोई स...