पलामू, जुलाई 17 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शिक्षा विभाग के प्रखंड स्तरीय स्टीयरींग सह मोनेटरिंग कमेटी की बैठक बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड सभागार में हुई। बैठक में एमडीएम भोजन का नियमित संचालन, छात्र, छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति, स्कूल में किचेन गार्डन का निर्माण, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि नियमित रूप से स्कूल आने वाले बच्चों को चिंहित करके सम्मानित करना है। स्कूल में एमडीएम भोजन का संचालन बेहतर ढंग से हो, स्कूल में किचेन गार्डन होना चाहिए, स्कूल का बेहतर संचालन को लेकर स्कूल में पेयजल, शौचालय, बिजली, नियमित साफ सफाई होनी चाहिए। अभिभावकों के साथ भी बैठक होनी चाहिए। बैठक में बीपीएम शशीकांत,‌ ...