पलामू, अक्टूबर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत जोगिया सोहड़ी गांव में क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में 165 बच्चों का नामांकन है, जबकि वर्तमान में महज दो शिक्षक कार्यरत हैं। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक और विद्यार्थियों ने शिक्षकों की कमी से पढ़ाई में हो रही परेशानी से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से मोबाइल फोन पर बातचीत की। उन्होंने विद्यालय में दो अतिरिक्त शिक्षकों की शीघ्र व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।...