Palamu News: शाहपुर में 21 पशु बरामद, गौशाला भेजे गए
पलामू, अक्टूबर 15 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में गुरुवार को पुलिस ने गौ तस्करी के लिए रखे गए 21 पशुओं को बरामद किया। सभी पशुओं को आवश्यक कार्रवाई के बाद गौशाला भेज दिया गया। चैनपुर के थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक चारदीवारी में बंद पशुओं को बरामद किया। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.