Palamu News: शाहपुर-गढ़वा सड़क के 17.44 किमी हिस्से के लिए 13.71 करोड़ की मंजूरी
पलामू, अगस्त 18 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। शाहपुर-गढ़वा स्टेट हाइवे सड़क के पलामू जिले में आने वाले 17.44 किलोमीटर जर्जर हिस्से के जीर्णोद्धार एवं उन्नयन का रास्ता साफ हो गया है। पथ निर्माण विभाग ने 13 किमी से 30.44 किमी तक सड़क सुधार के लिए 13 करोड़ 71 लाख 10 हजार 600 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। शाहपुर-गढ़वा सड़क के गढ़वा जिला सीमा तक करीब 13 किलोमीटर हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गढ़वा जिला सीमा से शाहपुर चौक तक करीब 17.44 किलोमीटर सड़क का हिस्सा लंबे समय से जर्जर है। सांसद विष्णु दयाल राम ने इस सड़क के निर्माण को लेकर पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार से पत्राचार करने के साथ व्यक्तिगत मुलाकात कर शीघ्र कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया था। इसके बाद विभाग ने राइडिंग क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम (आईआरक्यूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.