Palamu News: शादी से इनकार पर टावर पर चढ़ी युवती
पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के पदमा स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट पर शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे 18 वर्षीया लड़की बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विक्की कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और समझाकर युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। युवती तिलो गांव के पकरियाडीह की निवासी बताई गई है। उसके अनुसार, देवडीह गांव निवासी नाबालिग से उसका करीब एक साल से प्रेम प्रसंग था। शादी से इनकार करने पर वह टावर पर चढ़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.