Palamu News: शहीद युगंबर दीक्षित पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
पलामू, अगस्त 14 -- Palamu News: विश्रामपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेहला उमेश सिंह एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से संचालित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल व उंटारी के भदुमा में संचालित शहीद युगंबर दीक्षित पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। इसके माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों ने व्यवसायियों, अभिभावकों एवं आम लोगों को तिरंगा झंडा देकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा शुक्र बाजार होते हुए स्टेशन मार्ग से रेहला थाना पहुंची। विद्यार्थियों ने थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ सहित पुलिसकर्मियों को तिरंगा देकर सम्मानित किया। इसके बाद विभिन्न बैंकों में पहुंचकर शाखा प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को भी तिरंगा भेंट किया गया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता की जय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.