Palamu News: शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पास शीघ्र बनकर तैयार होगा चबूतरा : विधायक
पलामू, जुलाई 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने रविवार को विधायक मद से स्वीकृत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इन योजनाओं में चबूतरा, नाली एवं दो विवाह मंडप निर्माण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम के तहत पांकी प्रखंड के जांजो स्थित झुमेलवाटांड़ में अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा के निकट चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। विधायक ने कहा कि शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पास चबूतरा, शीघ्र बनकर तैयार होगा। विधायक ने पांकी प्रखंड के भरी गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समीप नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसी प्रकार लेस्लीगंज प्रखंड की कोटखास पंचायत अंतर्गत गोपालगंज गांव में विवाह मंडप निर्माण कार्य तथा हरतुआ पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.