पलामू, अगस्त 23 -- Palamu News: विश्रामपुर। ऊंटारी रोड बाजार स्थित शराब दुकान के समीप रविवार को नशे की हालत में अचेत मिले 30 वर्षीय युवक कौशल कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक गढ़वा जिले के मंझिआंव थाना क्षेत्र के चंद्री गांव निवासी गोपाल प्रसाद का पुत्र था। ऊंटारी थाने की पुलिस को शराब दुकान के पास युवक के अचेत पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और कौशल कुमार को तत्काल मंझिआंव के रेफरल अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंझिआंव थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना से मृतक...