पलामू, सितम्बर 25 -- Palamu News: व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता में 42 स्कूलों के 200 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू यूनिट के तत्वावधान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) के सभागार में एक दिनी जिला स्तरीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं तक व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 42 स्कूलों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत कर अपने कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज कुमार मिश्रा थे। विद्यार्थियों ने ऑटोमोटिव, आईटीएस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, एआई, मल्टीमीडिया एंड टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी तथा इ...