पलामू, सितम्बर 27 -- Palamu News: व्यवसायियों का प्रतिनिधिमंडल ने किया सांसद का अभिनंदन मेदिनीनगर। नगर निगम अंतर्गत चैनपुर एवं शाहपुर क्षेत्र के व्यवसायियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मेदिनीनगर स्थित सर्किट हाउस में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निदान निकालने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क, आधारभूत संरचना, व्यापारिक सुविधाओं और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे सांसद के समक्ष रखे। सांसद के प्रयासों की चर्चा करते हुए व्यवसायियों ने स्थानीय बाजारों एवं व्यापार से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। सांसद ने व्यवसायियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए यथासंभव शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पलामू क...