पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। खरीफ फसल की कटाई और रबी फसल की बुआई के बीच पलामू के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आमदनी बढ़ाने की सलाह दी गई। जिला कृषि कार्यालय परिसर स्थित कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के सभागार में भूमि संरक्षण विभाग की ओर से जिला स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला कर किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्नत खेती के लिए प्रेरित किया गया। जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी(डीएलसीओ) मुकेश कुमार गहराई ने किसानों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने, मशीनों का उपयोग करने और बारिश की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने की अपील की। उन्होंने प्रति बूंद अधिक फसल योजना और एग्री स्टार्टअप के लिए एक्सीलरेटर योजना की जानकारी देते हुए आधुनिक...