Palamu News: वृद्ध जनों को किया गया सम्मानित
पलामू, अक्टूबर 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी सुमी सिंह ने बैरिया स्थित वरिष्ठ नागरिक गृह में वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि वृद्धजन परिवार, समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी को निरंतर सीख मिलती है। पाटन प्रखंड के किशुनपुर मध्य विद्यालय में छात्रों के बीच संगोष्ठी एवं स्लोगन लेखन का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का आह्वान किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक रीना प्रेम दुबे, स्वयंसेवक रामाशंकर पासवान, श्रीकांत तिवारी समेत विद्यालय के शिक्षक और बच्चे उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Palamu News: वृद्ध दिवस पर विचार गोष्ठी यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.