पलामू, अगस्त 12 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले के पाटन प्रखंड सभागार में बुधवार को विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ बीडीओ आशीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख शोभा देवी भी उपस्थित थीं। कार्यशाला में बीडीओ आशीष कुमार ने वीबी-जी राम जी योजना के तहत संचालित होने वाली नई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस नई योजना के तहत रोजगार एवं आजीविका से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रोजगार और आजीविका मिशन का प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन बीपीओ स्वीटी सिन्ह...