Palamu News: विश्रामपुर विस क्षेत्र की एक बीएलओ ने शत-प्रतिशत पूरा कर लिया एसआईआर कार्य
पलामू, जुलाई 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नेतृत्व में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान निर्धारित समयसीमा के अनुरूप तेजी से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत सभी बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं के एन्यूमरेशन (गणना) प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड स्थित मतदान केंद्र संख्या-139 में एसआईआर कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। संबंधित बीएलओ सुमित्रा कुमारी ने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए बूथ के सभी 542 मतदाताओं का एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने के साथ-साथ उसका डिजिटाइजेशन भी पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.