पलामू, सितम्बर 30 -- Palamu News: विश्रामपुर। निजी अस्पतालों की व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए बुधवार शाम मेदिनीनगर सदर के एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने विश्रामपुर के निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंची प्रशासनिक टीम से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान राहत क्लिनिक की गहन जांच की गई। जांच में कई त्रुटियां पाए जाने के बाद एसडीएम ने क्लिनिक को सील करने का आदेश दिया। एसडीएम ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और संबंधित दस्तावेजों की भी जानकारी ली। जांच के दौरान मिली कमियों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम इसके बाद अन्य निजी अस्पतालों के निरीक्षण के लिए रवाना हुई। खबर लिखे जाने तक एसडीएम का निजी अस्पतालों का निरीक्षण जारी था। निरीक्षण के दौरान...