Palamu News: विश्रामपुर के पूर्व प्रमुख मदन मोहन सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
पलामू, अक्टूबर 22 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख मदन मोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। रांची से मेदिनीनगर लौटने के दौरान चंदवा में गुरुवार को अपराह्न तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह में मेदिनीनगर के कोयल नदी के तट पर किया जाएगा। मदन मोहन सिंह संयुक्त बिहार के समय वर्ष 1978 में महुगांवा पंचायत के मुखिया रहे थे। इसके बाद वह विश्रामपुर प्रखंड के निर्विरोध प्रमुख चुने गए। उनका पैतृक गांव पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र का सिलदिली था। सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रियता के कारण क्षेत्र में उनकी विशिष्ट पहचान थी। भाजपा नेता और सिलदिली निवासी लव कुमार विश्वकर्मा ने उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.