Palamu News: विवेक के पेंसिल स्केच ने जीता पलामू डीसी का दिल
पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, जरूरत होती है उसे पहचानने और प्रोत्साहित करने की। पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत सुलुमदाग गांव के विद्यार्थी विवेक कुमार ने अपनी पेंसिल कला से यह साबित किया है। उसने उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और उनकी माताजी का पेंसिल स्केच बनाकर उन्हें भेंट किया। चित्र देखकर उपायुक्त ने विवेक की प्रतिभा की सराहना की और पढ़ाई जारी रखने के साथ भविष्य में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। विवेक की प्रतिभा को शिक्षक नीरज कुमार पांडेय ने पहचाना और नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में विवेक ने पूरी लगन से चित्र तैयार किया। इसके बाद शिक्षक के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में उपायुक्त कार्यालय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.