पलामू, सितम्बर 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के नई मोहल्ला-बेलवाटिका निवासी 21 वर्षीय रश्मि कुमारी की जहर खाने से हुई मौत मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी की है। मृतका के पिता राजकुमार साव के आवेदन पर शहर थाना में प्राथमिकी की गई है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आवेदन के आधार पर पति विशाल कुमार, विकास कुमार, सोनू कुमार, नीलम कुमारी, निर्मला कुमारी और प्रदीप राम के खिलाफ प्राथमिकी की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि शनिवार रात रश्मि कुमारी ने जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर पति और परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमा...