Palamu News: विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को लेकर पलामू में 12 स्थानों पर चलाया गया वाहन जांच अभियान
पलामू, अगस्त 19 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर मंगलवार की शाम जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
वाहनों की जांच शाम चार बजे से छह बजे तक जिले के 12 स्थानों पर पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अन्य अवैध सामग्रियों की तस्करी पर रोक लगाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी गई।जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट, फैंसी नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों और नियमों के विरुद्ध किए गए अतिरिक्त मोडिफिकेशन की जांच की गई। वाहनों में लगे अनधिकृत नेम बोर्ड और अतिरिक्त लाइट की भी जांच हुई। इसके अलावा ड्रंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस की नजर रही।
अभियान का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.