Palamu News: विधि विवादित किशोरों के बनाए मिट्टी के दीपों को डीसी ने खरीदा
पलामू, नवम्बर 6 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू के रिमांड होम में विधि विवादित किशोरों की ओर से तैयार मिट्टी के कलात्मक दीपों की बिक्री के लिए शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में स्टॉल लगाया गया। उद्घाटन उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया। उपायुक्त ने किशोरों स्टॉल से सभी 11 पैकेट दीप स्वयं खरीद लिए और प्रति पैकेट 120 रुपये की दर से कुल 1320 रुपये का भुगतान उन्होंने फोन-पे के माध्यम से किया। उपायुक्त ने कहा कि खरीदे गए सभी दीप वात्सल्य होम के बच्चों को उपहार स्वरूप भेंट किए जाएंगे। इन दीपों से वात्सल्य होम रोशन होगा, इससे सुखद और कुछ नहीं हो सकता। किशोरों की ओर से मिट्टी के कलात्मक दीपों की खरीदारी कर उपायुक्त ने उनके हुनर और रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: दिव्यांग बच्चों के हुनर से सजा दीवाली मेला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.