पलामू, जुलाई 25 -- Palamu News: विश्रामपुर। पलामू जिले के नावा बाजार के पूर्व जिला पार्षद एवं वर्तमान विधायक प्रतिनिधि अनुज राम की 75 वर्षीय माता का गुरुवार की रात करीब 10 बजे निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थीं। शुक्रवार की सुबह से ही अनुज राम के आवास पर पहुंचकर शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक प्रतिनिधि डॉ. योगेंद्र सिंह, पूर्व उपप्रमुख बिरजू प्रसाद यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, कनीय अभियंता संतोष कुमार, मुखिया विनोद विश्वकर्मा, दामोदर चौधरी, उपमुखिया शैलेश कुमार यादव, वार्ड सदस्य सरजू प्रजापति, शिक्षक राकेश कुमार सिंह, सतेंद्र पासवान, रोजगार सेवक दीपक कुमार मेहता, विकास तिवारी, वीरू दुबे, अंजनी कुमार सिंह, सुभाष यादव आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की और काफी लोग अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्...