पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पांकी विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने गुरुवार को डंडार गांव में डंडार बगीचा से बंसडीहा पीडब्ल्यूडी पथ तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। डीएमएफटी मद से पांकी प्रखंड में बनने वाली इस सड़क का शिलान्यास करते हुए विधायक ने कहा कि इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी और विकास की गति तेज होगी। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, मुखिया संघ अध्यक्ष मंदीप मेहता, निर्मल मेहता, अभय मेहता, राजदेव मेहता, प्रसिद्ध सिंह, जसवंत मेहता, ललन मेहता, लक्ष्मण यादव, तारकेश्वर महतो, योगेंद्र मेहत...