Palamu News: विद्युत फीडर मरम्मत को लेकर छह दिन तक छह घंटे बाधित रहेगी बिजली
पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: पाटन, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पाटन एवं तुकबेरा विद्युत फीडर क्षेत्र में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 26 से 31 अक्तूबर 2026 तक विशेष मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अभियान के तहत पुराने और जर्जर विद्युत तारों को बदलने, नए बिजली पोल लगाने तथा अन्य तकनीकी एवं रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्युत नेटवर्क मजबूत करना और तकनीकी खराबियों को कम करना है। 33 केवी पाटन फीडर के शटडाउन से पाटन, सगुना, नावा, कुम्हवा, किशुनपुर, गहर, पथरा, सहदेवा, सिक्की, मनातू, पचरुखिया, चक, पदमा, गुरहा और परसाई सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी। वहीं, 33 केवी तुकबेरा फीडर के शटडाउन से गांधीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.