Palamu News: विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पलामू, नवम्बर 1 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू परवाज विशेष अभियान के तहत शनिवार को बिलासपुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन बीडीओ विश्व प्रताप मालवा, सीओ संतोष कुमार और जनसेवक अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह ने की। बीडीओ ने कहा कि विद्यालय से बाहर रह रहे और पढ़ाई बीच में छोड़ चुके बच्चों की पहचान कर उनका पुनः नामांकन कराना जरूरी है। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह शिक्षक, अभिभावक, जनप्रतिनिधि और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। मौके पर बबन सिंह, जयराम महतो, प्रमोद सिंह, विनोद कुमार सिंह, मुखिया राजकुमार राम और उपमुखिया सुधीर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.