पलामू, अक्टूबर 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने जुलाई से सितंबर के बीच हुए विद्यालय प्रमाणीकरण का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें पलामू जिले ने झारखंड में सर्वाधिक 14 गोल्ड सर्टिफिकेशन हासिल किए हैं। तीसरे और चौथे राउंड में जिले के 118 स्कूलों का मूल्यांकन किया गया था। इनमें 14 स्कूलों को गोल्ड, 52 को सिल्वर और सात स्कूलों को ब्रॉन्ज सर्टिफिकेशन मिला है। गोल्ड पाने वाले स्कूलों में पलामू के सर्वाधिक पुराना स्कूल भी शामिल है। वहीं 44 स्कूल मानक पर खरे नहीं उतर सके। विद्यालयों का मूल्यांकन थर्ड पार्टी के माध्यम से किया गया। इसमें पढ़ाई की गुणवत्ता, बच्चों के सीखने का वास्तविक स्तर, स्कूलों के बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा मानकों और शिक्षकों की क्षमता का आकलन किया गया।

गोल्ड सर्टिफिकेशन पाने वाले स्...