पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर। तरहसी प्रखंड के सिलदिलिया स्थित पीएम श्री उत्क्रमित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय भवन की छत कथित रूप से ढलाई के बाद धंस गई है। उप प्रमुख अजय कुमार सिंह ने रविवार को निर्माण कार्य बंद कराकर उपायुक्त से उच्चस्तरीय जांच की मांग की। एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहे भवन का शिलान्यास 13 फरवरी को किया गया था। जेई चंदन कुमार ने मीडिया को बताया कि प्रभावित छत तोड़कर दोबारा ढलाई का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...