Palamu News: विद्यार्थियों ने सीखा 3डी प्रिंटिंग की तकनीक और बिजनेस मॉडल
पलामू, नवम्बर 4 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में 3 नवंबर को डिजिटेक स्प्राउट्स कार्यक्रम के तहत विशेष कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय प्रबंधन और उद्यमिता की बुनियादी जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता आरव राहुल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को 3डी प्रिंटिंग की तकनीक और इससे जुड़े बिजनेस मॉडल की जानकारी दी। स्कूल के कार्यकारी नेतृत्व डॉ. राहुल अग्रवाल के सुपुत्र आरव ने सरल और रोचक तरीके से बताया कि किस प्रकार एक छोटा विचार या तकनीकी नवाचार भविष्य में सफल व्यवसाय का रूप ले सकता है। उन्होंने आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को वास्तविक उत्पादों में बदलने और आत्मनिर्भर बनने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा, वित्तीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.